Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

IMG-20260720-WA0120
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : जंतर मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम बांगचुक के साथ सरकार का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दिखाता है, जहाँ किसानों, महिलाओं और अब युवाओं की आवाज़ को लाठियों और आँसू गैस के गोलों से दबाने की कोशिश की जा रही है यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुये कही।

IMG 20260720 WA0119

संजीव शाक्य ने कहा आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है। ऐसी स्थिति में सोनम वांगचुक जी का अनशन यह बताता है कि युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। देश की तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो और उनकी बात सुनी जाए।

इन्हीं मांगों के समर्थन में और सोनम वांगचुक जी के संकल्प के साथ खड़े होने के लिए, समस्त भारतवासी सभी जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा तुरंत लिया जाए। श्री सोनम वांगचुक जी और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए ‘पेपर लीक’ के खिलाफ सख्त कानून बने और युवाओं के लिए रोजगार के पक्के अवसर सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीतियां बनाई जाएं।

जंतर-मंतर जैसी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए। प्रदर्शन में संजीव शाक्य ,इकरार अहमद , मनोज यादव, अंकुर कुमार ,प्रदीप कुमार, धर्मपाल, कैलाश त्रिपाठी, गिरीश बाबू शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News