आम आदमी पार्टी का किसानों के भारत बंद के समर्थन का ऐलान

Aam Aadmi Party announces support for farmers' Bharat Bandh

Aam Aadmi Party announces support for farmers' Bharat Bandh

Share News

———————————-
अररिया, 26 सितंबर। आम आदमी पार्टी ने 27 सितंबर (सोमवार) को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया है।
बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारत बंद के समर्थन का आह्वान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से किया है। ट्वीट के माध्यम से केजरीवाल ने पूरे देश के एक-एक कार्यकर्ताओं से किसान आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन काले किसान कानूनों के खिलाफ पिछले 8 महीनों से किसान दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं।
श्री चंद्र भूषण ने बताया कि बिहार प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक संजीव झा ने भी ट्वीट कर राज्य के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से भारत बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं समर्थन देने का दिशा- निर्देश दिया है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को निर्णायक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारत बंद की जबरदस्त तैयारियां की हुई है जिसके अंतर्गत रेलें नहीं चलेंगी और सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
श्री चंद्र भूषण ने आम जनता से अपील की है कि भारत बंद को देखते हुए सभी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को टाल दें नहीं तो उन्हें रास्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी शांतिपूर्वक भारत बंद का समर्थन करेंगे और किसी भी हिंसा, प्रदर्शन,आगजनी आदि का हिस्सा नहीं बनेंगे।