Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 89 मामलों की हुई सुनवाई

Bihar News 89 cases were heard in the District Magistrate's public court
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।Bihar News 89 cases were heard in the District Magistrate's public court

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 89 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें शोभा देवी, उर्मिला देवी, कासिम मियां, अवनीश कुमार, सबीना खातून, मु0 सरस्वती देवी, आलमगीर अंसारी, मंजीत कुमार पासवान, सुमन देवी, सरोज देवी, नन्दिता गुप्ता, जितेन्द्र कुमार यादव, नसीम आरा, अमरनाथ कुशवाहा, सुगंधी देवी, सुबोध कांत तिवारी, अयूब अंसारी आदि के नाम शामिल हैं।Bihar News 89 cases were heard in the District Magistrate's public court

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती निधि राज, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News