Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra Uttar Pradesh : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर उठाये सवाल

जनवाद टाइम्स 15 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200515_121338

संवाददाता सुशील चंद्र : कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहाँ एक ओर अधिकारी सत्ता की चापलूसी करने में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर सत्ता के मंत्री और सांसद मलाई खाने में मस्त हैं।आज शासन और प्रशासन की संवेदनाएं बिल्कुल मर चुकी हैं।जिलाध्यक्ष ने आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह और राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की संवेदनहीनता पर चिंता व्यक्त की।

IMG 20200515 121338

जिलाधिकारी पी एन सिंह द्वारा मजदूर महिला के द्वारा बच्चे को सूटकेश पर बैठाकर खींचते हुए ले जाने पर ये बयान देना कि वो भी बचपन में अपने माता पिता के साथ सफर में ऐसे ही जाते थे,ये साबित करता है कि जिलाधिकारी पी एन सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है वे सत्ता के मद में चूर हैं।मनोज दीक्षित ने जिलाधिकारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका दिमाग ये नहीं सोच पा रहा कि वे मां-बाप की खुशी के लिए सूटकेश पर बैठे थे लेकिन ये सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए मजदूर किसी खुशी में बच्चों को सूटकेश पर बैठाकर नहीं ले जा रहे हैं, बल्कि ये तो सरकार के ढुल -मुल रवैये के कारण भूखे- प्यासे ही पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष ने राज्य मंत्री द्वारा पिछले दिनों आगरा में सब कुछ ठीक है कोई भी कोविड-19 से संक्रमित नही मरा है ,हमारा आगरा सकुशल है बयान दिया था ।मनोज दीक्षित ने राज्य मंत्री के इस बयान पर चिंता जताते हुए कहा कि आगरा वुहान बन चुका है। आगरा में लगभग 800 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं और जो संक्रमित हैं उन्हें उचित इलाज नही मिल रहा है।आगरा में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटरों की हालत चिंताजनक हैं वहां पर लोगों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वाइरल हो रहे हैं लेकिन राज्य मंत्री जी को तो ये भी दिखाई नहीं दे रहा है।इस महामारी के दौरान सामान्य मरीजों के साथ अस्पतालों में दुर्व्यवहार किया जा रहा है उन्हें इलाज तक नही मिल पा रहा है जिसके कारण आगरा में कई लोगों की मौत तक हो चुकी है लेकिन जिम्मेदार लोग जाने कौन सा चश्मा लगाए बैठे हैं कि उन्हें ये सब दिखाई नही दे रहा है। राज्य मंत्री और जिलाधिकारी की संवेदनहीनता के कारण आगरा के लगभग हर मोहल्ले तक कोरोना अपने पैर पसार चुका है। लोग रोते बिलखते अपनी व्यथा बता रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नही है अधिकारी चापलूसी में व्यस्त हैं तो मंत्री मलाई खाने में व्यस्त हैं।जिलाध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आगरा में तो अंधेर नगरी चौपट राजा,टके सेर भाजी टके सेर खाजा। वाली कहावत चरितार्थ होती दिखाई दे रही है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मजदूर का क्या है, वह मजबूर है, क्योंकि इंसानियत मर चुकी है 
Next: औरैया में दो ट्रको के बीच भीषण हादसा 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत,38 गंभीर रूप से घायल

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
पश्चिमी चंपारण में LPG छापेमारी के दौरान जब्त गैस सिलेंडर
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d