Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कहानी : नागफनी

जनवाद टाइम्स 9 May 2020
IMG_20200509_163643

 

कहानी : नागफनी 

श्रीमती जया मोहन प्रयागराज

कभी कभी जीवन मे लोग अज्ञानता वश खुद ही नागफनी बो देते है। उन्हीं में से एक मैं यानी रीना हूं।पढ़ी लिखी सुन्दर अच्छे परिवार की बेटी संस्कारी परिवार की बहू। वहाँ भी एकलौती यहाँ भी।
ब्याहकर आयी तो सबका भरपूर प्रेम मिला। मैं भी खुश हो कर सबके मन का करती। माँ जी माँ जी रटती। वो भी मेरा गुण गान करने में कोई कोताही न करती।
मैं एक बेटी,एक बेटे की माँ बनी। दोनों को खूब पढ़ाया बेटी की शादी कर दी।माँ जी बाबू जी लोकवासी हो गए। बस कब मन मे उग आया ये नागफनी जान न पाई। कल्पना करती अपने जैसी बहू लाऊँगी। सारा दिन मेरे पीछे पीछे मम्मी मम्मी जी करती फिरे मैं भी इतराते हुए उसकी तारीफ करू। सब सपने धराशायी हो गए बेटा अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था। बस लग ही तो गयी मन मे ठेस जबकि लड़की सुन्दर,जॉब वाली थी।पर अड़ना था सो अड़ गए। पति व बेटी ने समझया क्या कमी है मन लो वह बिना बताए विवाह कर लेता तो क्या करती। सबके ज़िद से शादी हो गई सब कुछ ठीक होने पर भी मैं नुक्स निकालती।
मन जो बन गया नही अच्छी। बेटे की ज़िद पर मुम्बई गयी पर कुछ दिनों में लौट आयी। खूब सुनाई पति को देखा एक हम थे माँ जी के बिना कहे सब कर देते एक ये महारानी जिन्हें बोलने तक कि फुरसत नहीं । अरे तुम नौकरी नही करती वो करती है। तुम्हे कोई काम भी तो नहीं था।
हाँ हाँ पक्ष लोगे उसी का।चार -चार काम वाली कभी हमने भी रखी। शाम को तो वही बनातीं थी।बड़ा अहसान करती मेरी बकवास से ये चुप हो जाते।
बेटे का फोन आया पीहू का जन्मदिन पहला है दादी को आना है।चलो तैयारी करो।आप जाओ।क्यो तुम नही जाओगी।नही।बेटी ने सुना कहा क्या माँ आपको जाना जरूर पड़ेगा।चली गई मन मार के।खूब बुराई की बेटी से बहू की पर वो सुनने को तैयार नही।अरे माँ भाभी के पास जितना वक्त होगा उतना देगी न तुम फ़िज़ूल मत सोचो।सब पर जादू कर रखा है।
कार्यक्रम खत्म हो गया मैने कहा चलिए बेटे ने कहा रुकिए बहू बोली माँ जी रहिये हमे भी अच्छा लगेगा।फिर सिर उठा नागफनी का आया नही आ रही इसीलिए रोक रही है क्या पता  नौकरानी को भी न आना हो।न बाबा मैं तो जाऊँगी। मेरी ज़िद पर बेटे ने रिजर्वेशन करा दिया।पर उसी दिन से लॉक डाउन हो गया।मन घबरा गया न जाने कितने दिन रुकना हो।अब तो रहना मज़बूरी है।
बेटा बहू सब घर पर।अब बहु रोज़ तरह तरह का नाश्ता बनाती मुझसे पूछ खाना बनाती।बेटे बहू सब मिलकर कैरम लूडो खेलते।अंत्याक्षरी होती। पीहू भी खूब खुश कहानी सुनती बाबा को घोड़ा बनाती।आज आँख खुली कितनी प्यारी सुघर सुशील है मेरी बहू ।मेरी तरफ करती माँ जी मुझे अपने जैसा खाना बनाना सीखा दीजिये।बहुत सुरीला गाती मेरी बहू उसने मुझसे गीत भजन ढोलक सीखी।सब कुछ चंद दिनों में बदल गया।कितनी मूर्ख थी स्वर्ग से सुख खोए थी।क्यो न सोचा कि बहू के पास जितना समय होगा उतना ही तो देगी।काट दूगीं मन मे उगे इस पौधे को।सच कभी कभी कोई बुराई के पीछे भी अच्छाई होती है ।इस लॉक डाउन ने तो मेरी ज़िंदगी बदल दी।तभी फोन की घंटी बजी बेटी का था मम्मी फ्लैट मिल गया बेटा कैंसिल करवा दो अब मैं इस आनंद को छोड़ कर कही न जाने वाली।वह हँस पड़ी मैं हूं तो आपकी बेटी बुक ही नही कराया। मेरे ठहाके कमरे में गूंज उठे। मन का नागफनी सुख चुका था प्रेम के गुलाब महक रहे थे।

जया मोहन प्रयागराज
09 May 2020

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : आगरा में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना वायरस से मौत पर मीडिया जगत में शोक की लहर
Next: Uttar Pradesh : ऑनलाइन पढ़ाई होने से, किताबों की दुकानों पर भीड, टूटी सोशल डिस्टेंसिंग

 

राशिफल

News Archive

इटावा टोल प्लाजा पर कार चालक द्वारा बैरियर तोड़ने की घटना
  • Crime
  • Etawah

टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 6.09.11 PM
  • Etawah

बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
IMG-20260401-WA0017
  • Uttar Pradesh
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

जनवाद टाइम्स 1 April 2026

Latest News

  • टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में
  • बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
  • अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय
  • Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • Bihar News। बेतिया में तांगा चालकों का विरोध प्रदर्शन: चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूरों पर हमले रोकने की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.