संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट में नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत पर बारह रवी उल अव्वल को पूरे शानों शौकत व अकीदत के साथ राजेसुल्तानपुर नगर क्षेत्र एवं जहांगीरगंज में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।
आपको बता दें कि नगर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल वार्डो व गांव में लोग भक्ति भाव तरीके से सजावट कर रखी है कई अंजुमनों की तरफ से ईद मिलादुन्नबी का देर शाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जुलूस के नगर क्षेत्र में पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने स्वागत कर सर्व धर्म सद्भाव की मिसाल पेश की।
इस दौरान थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी अपने हमराही सिपाहियो के साथ मुस्तैद रहे जुलूस में सैकड़ो लोग शामिल रहे जिनमें सपा, भाजपा और बसपा के नेता भी शामिल हुए।