Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2023
Wave of mourning in Samajwadi family: Akhilesh Yadav's Tai passes away

Wave of mourning in Samajwadi family: Akhilesh Yadav's Tai passes away

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/सैफई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई समंद्रा देवी का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में रात करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उनका इलाज चल रहा था। आज दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया गया।

Etawah News: समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये आज के सभी दौरे रद्द कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, दिवंगत मुलायम सिंह के भाई अभय राम, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग सैफई में मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी समंद्रा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हाने सैफई पहुंचे।

Etawah News: समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

समंद्रा देवी मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। रतन सिंह यादव का साल 2014 में ही निधन हो गया था। समंद्रा देवी की कुछ दिन पहले हालत ज्यादा बिगड़ी तभी से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं।

Etawah News: समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

कल रात उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवसिर्टी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद पूरे सैफई परिवार में शोक छा गया।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-जिलाधिकारी
Next: Bihar News–जिलाधिकारी के अध्यक्षता में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का किया गया मार्गदर्शन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.