Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 20 May 2023
प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता गुलाब चंद गौतम

तहसील रानीगंज जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रानीगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 08 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 112 शिकायतों में से 32 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 57, विकास विभाग से 11 एवं 12 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।

प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-जिलाधिकारी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुये शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर अथवा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुये जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्यो में ढिलाई कदापि न बरती जाये, कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये निष्पक्ष ढंग से निस्तारण करायें।

प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-जिलाधिकारी
पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा सुनी गयी। उन्होने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, उपजिलाधिकारी रानीगंज सौम्य मिश्र, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News बुलबुल हत्याकांड में गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.