Etawah News: भाजपा पिछड़ा वर्ग महिला मोर्चा नेत्री ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

Etawah News: BJP Backward Classes Mahila Morcha leader joins Congress along with supporters

Etawah News: BJP Backward Classes Mahila Morcha leader joins Congress along with supporters

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: कांग्रेस जिला कार्यालय पर सुनीता कुशवाहा नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल एवं पिछड़ा वर्ग महिला मोर्चा भाजपा की जिला महामंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं प्रियंका गांधी के कांग्रेस में महिला सशक्तिकरण से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे उनका स्वागत किया। इस सदस्यता ग्रहण में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान की अहम भूमिका रही।

Etawah News: भाजपा पिछड़ा वर्ग महिला मोर्चा नेत्री ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने सभी शामिल सदस्यों से कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपको पूरा सम्मान दिया जाएगा, जो लोग सक्रिय रहेंगे, उन्हें पार्टी पदों पर आसीन किया जाएगा। सुनीता कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।

Etawah News: भाजपा पिछड़ा वर्ग महिला मोर्चा नेत्री ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अंजू वर्मा, मिथिलेश कुशवाहा, आशा शर्मा, ममता देवी, चंचल तिवारी, मुन्नी कुशवाहा, पूजा तिवारी, कृष्णा देवी, उषा देवी, अनीता देवी, अनिता कुशवाहा, शालू जाटव, प्रियंका, सोनम कुमारी, सोनी कुमारी, जेबा खान, प्रियंका कुमारी, शशि देवी, नदिता, मुस्कान, लक्ष्मी, कोमल, सोनम, प्रीति, प्रियंका कुमारी, सरोज, स्नेह लता, दुलारी देवी, रईसा खान, मुमताज, किशोरी देवी, अवधेश कुमारी और विमलेश देवी आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य मोहम्मद राशिद खान, कोमल सिंह कुशवाहा, अवनीश वर्मा, सरवर अली, शिवा ठाकुर, मोहन लाल प्रजापति अवधेश शर्मा और रवि कांत दीक्षित उपस्थित रहे।

Trending News