Etawah News: ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट को अंजाम देने वाला 20हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Etawah News: 20 thousand prize crook arrested for looting customer service center operator

Etawah News: 20 thousand prize crook arrested for looting customer service center operator

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई सवा 5 लाख रुपए की लूट के एक वांछित 20 हज़ार के इनामियां आरोपी टाइगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13 दिसम्बर को इकदिल थाना क्षेत्र में टाइगर ने अपने साथियों के साथ सवा 5 लाख से ज्यादा की लूट की घटना को अंजाम दिया था। टाइगर पर पहले से जनपद के कई थानों में 1 दर्जन के आसपास मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरे के पास से 1 तमंचा, 1 कारतूस और 20 हज़ार नकद बरामद किए हैं। बताते चलें आज मंगलवार को इटावा पुलिस द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट करने वाले एक अन्य इनामिया को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Etawah News: ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट को अंजाम देने वाला 20हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वादी दयाराम पुत्र सुदामालाल निवासी ग्राम दौलतपुर थाना इकदिल पर तहरीर दी गयी कि 13 दिसंबर को जब वह अपनी ग्राहक सेवा केन्द्र को बन्द करके अपने पुत्र के साथ अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी व उसके पुत्र से 5 लाख 25 रुपए रूपये और जरूरी कागजात लूट लिये। इस घटना के सम्बन्ध में तत्काल थाना इकदिल मुकदमा दर्ज किया गया था।

Etawah News: ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट को अंजाम देने वाला 20हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

आरोपी अभिषेक उर्फ टाइगर पिकअप से मानिकपुर मोड़ तिराहे की तरफ से कही जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान आरोपी को मानिकपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 हजार रूपये व 1 अवैध तमन्चा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा आरोपी ने लूट की घटना को स्वीकार किया है।

Trending News