Bihar News- भाकपा माले का लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान जारी

Bihar News- भाकपा माले का लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान जारी
Share News

संवाददाता :  राजेंद्र सिंह

वैशाली/हाजीपुर
2, 27 अप्रैल 2023 को वास आवास की जमीन के लिए हाजीपुर प्रखंड मुख्यालय पर, और दिग्गी पश्चिमी अनुसूचित जाति टोला से गिरफ्तार निर्दोष मदन राम की रिहाई के लिए हाजीपुर सदर थाना पर प्रदर्शन की तैयारी के लिए बैठक

Bihar News- भाकपा माले का लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान जारी
भाकपा माले द्वारा जारी लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान के संदर्भ में हाजीपुर नगर के बड़ी इसुफ पुर जगदंबा स्थान परिसर में स्थानीय नागरिकों की बैठक हुई, बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद और साहदुल्लाहपुर के सरपंच गोपाल पासवान तथा भाकपा माले नेता मजिद्र शाह ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में नागरिकों को बास आवास प्राप्त करने का संवैधानिक हक है, लेकिन आज आबादी का बड़ा हिस्सा बांस आवास का संकट झेल रहा है, तो दूसरी तरफ सदर थाना के दिग्गी पश्चिमी अनुसूचित जाति टोला के मदन राम जो जिंदगी में कभी भी दारू/तारी नहीं पीये को दारू रखने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पिछले दिनों भाकपा माले की जांच टीम दिग्गी पश्चिमी अनुसूचित जाति टोला जाकर जांच पड़ताल किया तो पाया कि मदन राम के पुत्र की मृत्यु के बाद उनका मझला दमाद नागेश्वर राम जो हाजीपुर मेदनीमल मोहल्ला के रहने वाले हैं मदन राम से जमीन लिखवाना चाहते थे, मदन रामद्वारा अपने जिंदगी भर जमीन लिखने से इनकार करने पर सदर थाना पुलिस से मिलकर दारू रखने के झूठे आरोप में गिरफ्तार करवा दिए हैं, जब्ती सूची पर किसी भी ग्रामीण का हस्ताक्षर नहीं है, भाकपा माले बांस आवास की जमीन , और वृद्धावस्था पेंशन ₹3000 मासिक करने की मांग पर 27 अप्रैल को हाजीपुर सदर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा और उसी दिन निर्दोष मदन राम की रिहाई के लिए 3:00 बजे दिन में हाजीपुर सदर थाना के सामने भी प्रदर्शन करेगा, माले नेताओं ने कहा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जारीसंघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी इन दोनों प्रदर्शनों में भारी संख्या में भाग लें, उपस्थित लोगों ने खड़ा होकर संकल्प लिया कि हम सभी पूरे इलाके से भारी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होंगे,

Bihar News- भाकपा माले का लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान जारी
प्रेषक ,विशेश्वर प्रसाद यादव, राज्य अध्यक्ष,अखिल भारतीय किसान महासभा, बिहार

Trending News