Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गेंहू की पकी फसल में लगी आग, 300 बीघा फसल हुई राख

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2023
Etawah News: Fire broke out in ripe wheat crop, 300 bighas of crop reduced to ashes

Etawah News: Fire broke out in ripe wheat crop, 300 bighas of crop reduced to ashes

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: थाना चौबिया इलाके के खेत में गेहूं की सैंकड़ों बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। दो दिन से मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। जिसके चलते तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। इसी गर्मी की शुरुआत में इटावा के ग्रामीण क्षेत्र में खेत में अचानक से भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर के पूरी तरह खाक हो गई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग के कारण करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर के नष्ट हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वोझाहार में दोपहर के समय जब किसान खेतों का कार्य करने के बाद अपने अपने घरों में आराम कर रहा थे तभी अचानक वोझाहार गांव के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग किस कारण लगी इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। लेकिन आग का विकराल रूप होने के कारण कुछ ही देर में सैकड़ों बीघा किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिली। गांव बोझाहार व संतोषपुरा के मुकेश कुमार, बलवीर, महेंद्र, हरगोविंद, वीरपाल, शीला देवी, उदयवीर सिंह, शिवपाल, रविंद्र, मिथिलेश, नरेंद्र, मानसिंह, अनीश खान, अरुण, मनोज, सुभाष चंद्र सहित 2 दर्जन से अधिक किसानों की 300 बीघा फसल जलकर राख हो गई। जिन किसानों की फसल जली है उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह गेहूं धान की फसल पर ही निर्भर रहते हैं। आसपास के किसानों ने पहुंचकर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बीच में ट्रैक्टर से जुताई कराकर आग को रोकने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिली।
मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सैफई नागेंद्र चौबे, थाना अध्यक्ष चौबिया गोविंद हरी वर्मा सहित फायर बिग्रेड को दी गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग लग जाने से आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांव के हजारों किसान मौके पर पहुंच गये और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे किंतु हवा का तेज प्रभाव होने के कारण आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी।

Post navigation

Previous: Etawah News: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री की खराब समोसा व सैंडविच खाकर तबियत बिगड़ी
Next: Etawah News: भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने कराया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.