Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री की खराब समोसा व सैंडविच खाकर तबियत बिगड़ी

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2023
Etawah News: In Shatabdi Express, passenger's health deteriorated after eating bad samosa and sandwich

Etawah News: In Shatabdi Express, passenger's health deteriorated after eating bad samosa and sandwich

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस में समोसा व सेंडविच खाने से एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जबकि अन्य यात्रियों ने ट्रेन में खराब नाश्ता देने का आरोप लगाया और ट्वीट कर आईआरसीटीसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी। खराब नाश्ता दिए जाने को लेकर कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया।
नई दिल्ली से कानपुर जा रही गाड़ी संख्या 12034 शताब्दी के कोच नंबर सी-9 में यात्रियों को नाश्ते में सैंडविच व समोसा आदि दिया गया। इटावा आ रहे यात्री हाफिज मोहम्मद चिश्ती की समोसा व सेंडविच खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगी। अन्य यात्रियों ने सैंडविच व समोसे में दुर्गंध आने पर नाश्ता नहीं किया। पैंट्री कार मैनेजर के अलावा ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई। कुछ यात्रियों ने नाश्ते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और ट्वीट कर आईआरसीटीसी अधिकारियों से भी शिकायत की।
बीमार हुए हाफिज मोहम्मद चिश्ती का कहना है कि नाश्ता करने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी और दो तीन बार उल्टियां भी हुई थी। इस मामले में आईआरसीटीसी लखनऊ के चीफ सुपरवाइजर अभिषेक कुमार का कहना है कि खराब नाश्ते की शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप l
Next: Etawah News: गेंहू की पकी फसल में लगी आग, 300 बीघा फसल हुई राख

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.