Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रामनगर रेलवे फ्लाई ओवर के लिए मिली 72 करोड़ की मंजूरी, डेढ़ वर्ष में पूरा करने की रूपरेखा तैयार

जनवाद टाइम्स इटावा 31 December 2022
Etawah News: Approval of 72 crores received for Ramnagar railway flyover, outline prepared for completion in one and a half year

Etawah News: Approval of 72 crores received for Ramnagar railway flyover, outline prepared for completion in one and a half year

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : केंद्र सरकार ने जनपद को दिया तोहफा। करीब 72 करोड़ की लागत से डेढ़ वर्ष में फ्लाई ओवर बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। ओवरब्रिज लगभग 750 मीटर लंबा होगा। गौरतलब है कि कई वर्षों से शहर में रामनगर रेलवे क्रासिंग पर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लाइनपार के वासी करीब 10 वर्षों से यहां फ्लाई ओवर की मांग कर रहे थे। 2019 में बीजेपी से लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सांसद बनने के बाद यहां की इस गंभीर समस्या को समझा
सांसद रामशंकर कठेरिया ने रेल मंत्रालय में इस क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए कई बार पत्राचार और स्वयं जाकर रेल मंत्री और अधिकारियों से मांग की। इसके बाद रेलवे ने इस पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। लेकिन यूपी सरकार से इस पर झंडी नहीं मिल रही थी। अब सभी संबधित विभागों की एनओसी रेलवे अधिकारियों को प्राप्त हो चुकी है।इसके बाद अब जल्द इस क्रासिंग पर ओवर ब्रिज तैयार होगा।
शनिवार को साल के आखिरी दिन में बीजेपी सांसद व रेलवे के अधिकारी इस क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद ने रेलवे अधिकारियों से इस पुल के निर्माण की जानकारी ली। इस दौरान बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने ओवर ब्रिज के निर्माण होने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही।समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस जिले से 4 बार मुख्यमंत्री हुए, लेकिन शहर की एक बड़ी समस्या का निदान नहीं हो सका। अब बीजेपी सरकार में एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है, तीन दिन पहले मुख्यमंत्री से मिला तो उन्होंने बताया कि पैसा स्वीकृत कर दिया गया है।जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। अब यह ब्रिज लोकसभा चुनाव से पहले बनकर तैयार हो जाएगा जिससे इटावा के लोगो को एक बड़ी समस्या से निजात मिल जायेगी। मैं मुख्यमंत्री जी, रेलवे अधिकारियों का धन्यवाद देता हूं।इस मौके पर रेलवे के अधिकारी, एसडीएम सदर, बीजेपी नेता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: एसिड अटैक के कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत, जेल प्रशासन नही दे सका जानकारी
Next: Etawah News: डीएम एसएसपी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जांचे सुरक्षा के इंतजाम, डायल 112 सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.