Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बलरई पुलिस किशोरी का शव वरामद करने में नाकाम

जनवाद टाइम्स इटावा 15 January 2022
Etawah News:Balrai police failed to recover the girl's body

Etawah News:Balrai police failed to recover the girl's body

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर के बेहडी गांव में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या या आत्महत्या के संदिग्ध मामले की गुत्थी सुलझाने में बलरई पुलिस अब तक नाकाम रही। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद किशोरी का शव वरामद नहीं हो सका है। विदित हो कि दो दिन पूर्व शाम को एक फोन कॉल पर बीहड़ी क्षेत्र के खंदिया गांव में किशोरी की हत्या कर शव यमुना में प्रवाहित करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बलरई थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ करते हुए 48 घंटे लगातार नाविकों व गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में शव की तलाश की लेकिन देर शाम तक शव वरामद नहीं हो सका था। पुलिस के मुताबिक उक्त किशोरी के घर में मिले पर्स से कुछ प्रेम पत्र प्राप्त हुए हैं जिनकी तस्दीक की जा रही है। दूसरी ओर किशोरी की मां और देवर के बीच भी अवैध संबंध बताए गए हैं।

किशोरी के पिता जो अहमदाबाद गुजरात में कुछ काम करते थे अब वापस लौट आए हैं। किशोरी की मां अभी तक चुप्पी साधे हुए है हालांकि उसने किशोरी की मौत होना पहले ही स्वीकार कर लिया था। बताया तो यही भी गया है कि मामले की शुरुआत में मां द्वारा किशोरी की मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम प्रकाश में आने पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा और शव बरामद कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: पत्रकार सुबोध पाठक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
Next: मेरठ न्यूज: किसानों का गन्ना चोरी करने वाले हिरासत में।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.