Meerut News: Women's conference of BJP Mahila Morcha organized
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ समाचार । शहर में महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान रखते हुए। उनके मान सम्मान को किसी भी प्रकार की ठेस ना पहुंचे। और वो बिना किसी डर के बाहर निकल सके। और अपने बच्चो का और अपने परिवार का लालन पालन कर सके। महिलाओं की शक्ति को जागरूक किया गया। और उनकी मातृ शक्ति को भी उजागर किया गया। इसी क्रम के चलते आज मेरठ शहर में भाजपा महिला मोर्चा मेरठ का महिला सम्मेलन आज एसजीएम गार्डन में सम्पन्न हुआ।

इस महा सम्मेलन में आज हजारों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति रावत जी तथा प्रदेश मंत्री श्रीमती रुचि गर्ग जी रहीं।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मेरठ द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आई महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी का स्वागत किया।