Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सर्दी का सितम जारी, बूंदाबादी से बढ़ी ठण्ड, राहत के इंतजाम बौने

जनवाद टाइम्स इटावा 29 December 2021
Etawah News: Winter continues, drizzle increases cold, relief arrangements dwarf

Etawah News: Winter continues, drizzle increases cold, relief arrangements dwarf

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और सर्दी का सितम जारी रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह न्यूनतम 08 तो दोपहर में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम 11 तो अधिकतम 17 डिग्री था। मौसम में बदलाव होने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

Etawah News: Winter continues, drizzle increases cold, relief arrangements dwarf

मंगलवार की रात से सुबह तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। कहीं-कहीं कुछ तेज बारिश भी हुई। जिससे बुधवार की सुबह काफी सर्दी बढ़ गई। सर्द हवाओं से लोग घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने को बचते रहे। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में भी करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 20 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही फिर से सर्दी की गलन बढ़ गई जिससे सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और बारिश का प्रभाव मैदानी क्षेत्र में असर दिखा रहा है। बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाने का सिलसिला चल रहा है।

छूटी कंपकपी, नहीं जले अलाव, इंतजाम बौने साबित

ठंड से राहत दिलाने के इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत प्रमुख चौराहों और बाजारों में अलाव के इंतजाम नहीं दिखे। लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं, कुछ जगहों पर लोग कागज और कूड़ा-करकट जलाकर कड़ाके की ठंड से बचाव की जुगत करते नजर आए। हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कस्बे में कहीं पर अलाव के इंतजाम नहीं किए गए। लोग घर में दुबके रहे। बेसहारा मवेशी सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

Post navigation

Previous: Etawah News: जल्द नए लुक में नजर आएगा अधियापुरा का अंबेडकर पार्क
Next: मेरठ न्यूज: बीजेपी का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन हुआ आयोजित 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.