Etawah News: जल्द नए लुक में नजर आएगा अधियापुरा का अंबेडकर पार्क

Etawah News: Adhiyapura's Ambedkar Park will soon be seen in a new look

Etawah News: Adhiyapura's Ambedkar Park will soon be seen in a new look

Share News

संवाददाता: आशीष कुमार 

इटावा/अधियापुरा: जनपद के विकासखंड जसवंतनगर में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम अधियापुर का डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क अब जल्द नए लुक में नजर आएगा। पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ यहां कमरा व बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन कर काम शुरू हो गया है। ग्राम क्षेत्र अधियापुरा के प्रधान सर्वेश कुमार यादव ने भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

ग्राम अधियापुरा में अब तक अंबेडकर पार्क की देखरेख व रख-रखाव की सुध नहीं लिए जाने से पार्क बेहद दयनीय हालत में था। बुधवार को ग्राम प्रधान के साथ ग्राम वसियो ने एकजुट होकर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्क में कमरा व बाउंड्रीवाल की नीव रखी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार यादव सहित बृज राज सिंह, विनोद कुमार, राज किशोर पचौरी, ध्यान पाल,मुन्ना लाल ,श्री प्रकाश, सत्य प्रकाश एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

You may have missed