Etawah News: मंडी शुल्क वापसी जीएसटी बढ़ी दरें घटाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Etawah News: Memorandum given to demand reduction in GST rate, refund of Mandi Fee

Etawah News: Memorandum given to demand reduction in GST rate, refund of Mandi Fee

Share News

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के निर्देश पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटावा के पदाधिकारियों व्यापारियों ने एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इटावा को दिया।

Etawah News: Memorandum given to demand reduction in GST rate, refund of Mandi Fee

ज्ञापन में मुख्य रूप से मंडी के बाहर लगने वाले मंडी शुल्क को वापसी और कपड़े जूते ईट भट्टे पर 5% से बढ़ाकर 12% जीएसटी की दरों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा अगर व्यापारियों की यह मांगों को नहीं माना गया तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारी पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहां कोविड-19 के दौरान वैसे ही व्यापार की हालत बहुत खस्ता हाल है और उसमें भी यदि सरकार द्वारा व्यापारियों के ऊपर मंडी शुल्क लागू किया जाएगा और जीएसटी की दरें बढ़ाई जाएंगी तो व्यापार पूर्ण रूप से चरमरा जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा स्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा और महंगाई बढ़ेगी जिससे आम जनमानस प्रभावित होगा।

ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह,युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा, युवा जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,लल्लू वारसी, जिलामंत्री इकरार अहमद, विकास शाक्य, संतोष कुमार, आजाद राईन, सलमान राईन,अवधेश राठौर, उमेश कुशवाहा, सौरव राजपूत, शकील मंसूरी, सतेन्द्र यादव, सतीक मंसूरी आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

You may have missed