Meerut News: After cleaning the drains, debris was thrown on the roadside.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले के थाना टीपी नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ बागपत रोड पर नगर निगम द्वारा नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। लेकिन निगम के द्वारा नालों से मलबा निकाल कर सड़क के ऊपर ही डाल दिया गया। और सड़क पर कीचड़ जैसे हालात बन गए हैं। जिस कारण दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनी हुई है। समय समय पर नालों की सफाई व्यवस्था सही से नही होने के कारण नाले चोक हो जाते हैं। जिस कारण बरसात के मौसम में गंदा पानी सड़को पर आ जाता है। और लोगो को उस गंदे पानी के बीच से निकल कर जाना पड़ता है। जिस कारण बीमारी फैलने का भी भय बना रहता है।नालों का यह कीचड़ वाला मलबा कई दिन सड़क पर ही पड़ा रहता है। बुढ़ाना गेट चौकी के पास से सुबह के समय अनगिनत संख्या में स्कूल के बच्चो का आना जाना होता है। उन स्कूली बच्चों में हर उम्र का बच्चा शामिल होता है। कीचड़ की वजह से किसी को कोई भी परेशानी ना हो जाए। इस बात का डर बना रहता है।