Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

जनवाद टाइम्स 14 December 2021
Prayagraj News :अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजन की श्रृंखला में लोक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 14 दिसम्बर, 2021 को ‘कला यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कला यात्रा 14 दिसम्बर को अपरान्ह् 02ः00 बजे से के0पी0 कालेज मैदान से एम0जी0 मार्ग पर मेडिकल चैराहे से लाउदर रोड होते हुये ऋषि भारद्वाज आश्रम चैराहा थार्नहिल मार्ग की ओर मुड़कर चन्द्रशेखर आजाद पार्क द्वार से हिन्दू हाॅस्टल से होते हुए लोक सेवा आयोग से आगे हनुमान मन्दिर, सिविल लाइन्स होते हुए सी0ए0वी0 इंटर कालेज के मैदान मे ‘कला यात्रा‘ समाप्त होगी। कला यात्रा में 750 कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

 

Prayagraj News :अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्वइस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें अन्य प्रदेशों के भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भारतीय सौष्ठव क्रीड़ा के तहत पंजाब का गतका एवं मध्य प्रदेश का मलखब के साथ-साथ ढेढ़िया नृत्य, पद्धमश्री श्री सुनील जोगी एवं साथियों के द्वारा काव्य संगीतात्मक बैण्ड, नितिन मुकेश और उनके साथियों के द्वारा गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कला यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए है

 

Prayagraj News :अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व जिसके क्रम में कला यात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई हेतु अपर नगर आयुक्त तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को, कला यात्रा मार्ग पर यातायात की समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, निदेशक एनसीसी को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था हेतु जिला विकास अधिकारी, पाण्डुलिपि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नगर को तथा यात्रा प्रारम्भ स्थल के0पी0 कालेज एवं कार्यक्रम स्थल सीएवी इण्टर कालेज पर कार्यक्रम समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध हेतु पुलिस अधीक्षक नगर को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्धारित कार्यक्रमों को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन आज
Next: Prayagraj News :माघ मेला 2021-22 के लिए साधु-संतों व संस्थाओं को भूमि आवंटन 22 दिसम्बर से प्रस्तावित

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.