Etawah News: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

Etawah News: Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar organizes fresher's party in Agricultural Engineering and Technology

Etawah News: Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar organizes fresher's party in Agricultural Engineering and Technology

Share News

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, फिशरी साइंसेज कॉलेज डेरी टेक्नोलॉजी कॉलेज इटावा के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों को वेलकम फीस्ट 2021 नाम से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण आर पी सिंह मुख्य अतिथि ने किया उनके साथ अतिथि के रूप में प्रोफेसर रामप्यारे भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की तैयारी डॉ टी के माहेश्वरी एडीएसडब्ल्यू ने कराई।

कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेसर रवि कुमार दिवाकर प्रथम वर्ष फिशरी साइंस, मिस फ्रेशर नम्रता सिंह यादव प्रथम वर्ष डेरी टेक्नोलॉजी, एवं बेस्ट परफॉर्मेंस का पुरस्कार विकास वर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के स्टूडेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may have missed