मेरठ न्यूज: गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने देश में गरीबों की गरीबी दूर करने के लिए संस्था में नियुक्त किए पदाधिकारी।

Meerut News: Guru Gorakhnath Kamdhenu Gau Seva Samiti appointed officials in the institution to remove the poverty of the poor in the country.

Meerut News: Guru Gorakhnath Kamdhenu Gau Seva Samiti appointed officials in the institution to remove the poverty of the poor in the country.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति देश में जगह जगह कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य कोई भी गरीब इंसान किसी भी प्रकार से किसी भी चीज के लिए परेशान ना हो। उसको दो वक्त का खाना मिलना चाहिए। इसलिए यह संस्था इनके बीच जाकर कार्य कर रही है। साथ ही आज माहौल में जिस तरह से बीमारी लोगो को जकड़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए। महिलाओं के लिए मेडिकल कार्ड बनवाए जा रहे हैं। ताकि किसी भी बहन बेटी या माता को परेशानी ना हो। उनको पूरी सुविधा आराम से मिल सके। इन सभी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए संस्था ने टीम को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने रंजना कश्यप जी को शाहजहांपुर का जिला अध्यक्ष, नितिन शर्मा जी को जिला महामंत्री, उमेश कुमार को मेरठ महानगर अध्यक्ष, रामशरण सैनी जी को प्रदेश महासचिव नियुक्त, चंद्र प्रकाश शर्मा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। हम आप सबके सुनहरे भविष्य की कामना करेंगे और गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

You may have missed