Prayagraj News : दिव्यांगजनों द्वारा ट्राईसाइकिल रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया 

Prayagraj News: Voter awareness campaign was run by Divyangjan through tricycle rally

Prayagraj News: Voter awareness campaign was run by Divyangjan through tricycle rally

Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को 50 दिव्यांगजनों द्वारा राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास, सी0पी0आई0 कैम्पस, प्रयागराज से सुभाष चैराहा सिविल लाइन, प्रयागराज तक ट्राईसाइकिल रैली का आयोजन कराया गया।

दिव्यांगजनों द्वारा पोस्टर/बैनर के माध्यम से रैली निकाल कर जनसामान्य को मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास के अन्तःवासी छात्र, जनपद के अन्य दिव्यांगजन एवं दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग, प्रयागराज के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

You may have missed