Etawah News: ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

Etawah News: Death caused by being hit by a train

Etawah News: Death caused by being hit by a train

Share News

संवाददाता:मनोज कुमार
जसवंत नगर/इटावा: क्षेत्र के ग्राम रमपुरा, रतनगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत जानकारी के अनुसार उक्त निवासी 42 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र स्व.श्री राम जाटव ने मानसिक तनाव के चलते कानपुर दिल्ली रेलमार्ग पर 11:30 करीब चलती मालगाड़ी के आगे खंबा नम्बर 1171/21, 1171/19 के बीच ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया।

महेंद्र पाल राजमिस्त्री का काम करते थे वे अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर के भाई थे। महेंद्र से पूर्व दो भाईयो की भी मृत्यु हो चुकी है। महेंद्र पाल की शादी 15वर्ष पूर्व बिहार की नीरज देवी से हुई थी। जिनके चार संताने 14वर्षीय राहुल, 12वर्षीय प्रियंका, 9वर्षीय विवेक व 6वर्षीय प्रार्थना हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले चार साल पहले महेंद्र पाल की पत्नी नीरज किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ रफूचक्कर हो गई। तभी से ही महेंद्र पाल मानसिक तनाव में रहना लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending News