Etawah News: मजदूर के घर पर चोर ने किया हाथ साफ।

Etawah News: Thief cleans hands at laborer's house.

Etawah News: Thief cleans hands at laborer's house.

Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में रात के समय मजदूरी पर गई महिला तो अज्ञात चोर मकान को साफ कर गए। चोर मकान से 3 हजार का नगद और गृहस्थी का सामान ले गए। घर लौटी महिला तो घटना की जानकारी हुई। ग्राम रतनगढ़ देवीपुरा की रहने वाली मजदूर महिला अमरावती पत्नी संजय कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। पति अहमदाबाद में रहकर कार्य करता है।

वह रविवार रात को अपने बेटे के साथ हलवाई कार्य के लिये एक शादी समारोह में पूरी बेलने के काम पर गए थे। वह सोमवार सुबह घर वापस लौटे तो देखा मुख्य दरवाजे पर लटका ताला टूटा व घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता महिला ने बताया कि चोर 3हजार रुपए सहित मकान से घर गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए।

Trending News