Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: पत्रकार पर फिर से हमला

जनवाद टाइम्स 22 November 2021
IMG_20211122_202759
Share News
       

अररिया मंटू राय

अररिया जिले के रानीगंज में नजरिया संवाद के पत्रकार बलराम विश्वास को रविवार की शाम अपराधियों ने गिद्धवास बाजार में गोली मार दी है। अररिया में प्राथमिक इलाज़ उपरांत चिंताजनक हालत में चिकित्सकों ने पत्रकार को पुर्णिया रेफर कर दिया है। भीड़ ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले अफराधी का नाम सुमन बताया जा रहा है किया। सुशासन बाबू नीतीश कुमार के बिहार में अधिकारियों की तथाकथित सक्रियता से जैसे अवैध शराब और प्रतिबंधित लॉटरी का गोरखधंधा नहीं थम रहा है वैसे हीं काले कारनामों को उजागर करने वाले पत्रकारों पर भी हमला नहीं रुक रहा है। बताते हैं की अभी हाल के दिनों में मधुबनी में पत्रकार सह सोशल एक्टिविस्ट अविनाश झा की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब अररिया के रानीगंज प्रखंड में नजरिया संवाद के पत्रकार बलराम विश्वास को बदमाशों ने रविवार की शाम गिद्धवास बाजार में गोली मार दी है।जिसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल अररिया और वहां से पूर्णिया रेफ़र कर दिया गया है।

 

Bihar news में पत्रकार पर फिर से हमला, अररिया में नजरिया के पत्रकार को मारी गोली- 

वहीं पुलिस की जांच जारी है। बताया जाता है की बलराम विश्वास को मिली धमकी की लिखित सूचना स्थानीय पत्रकारों ने पुलिस को दी थी। बावजूद इसके अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा समय रहते कारवाई नहीं की गई। जिस कारण बदमाशों का मनोबल बढ़ गया था। रविवार को समाचार संकलन कर वापस घर लौट रहे पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार दी।

Bihar news में पत्रकार पर फिर से हमला, अररिया में नजरिया के पत्रकार को मारी गोली- 

गोली पत्रकार बलराम विश्वास के कमर में लगी है। वहीं रानीगंज के स्थानीय पत्रकारों की मानें तो थानेदार को सारे सबूत भी उपलब्ध कराये गये थे। आवेदन भी दिया गया था। आरोपी फेसबुक पर खुलेआम गोली मारने की धमकी दे रहा था। उसके बाद भी पुलिस द्वारा समय रहते कारवाई नहीं किया जाना स्वयं में जांच का विषय है। इधर मामले में अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी का नाम सुमन साह बताया गया है। जिसे भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। भीड़ की पिटाई से आरोपी घायल हो गया है। जिसका इलाज भी अररिया अस्पताल में चलने की जानकारी मिल रही है।

Post navigation

Previous: कर्नाटक न्यूज: प्रियंक खरगे जी के जनम दिन भालकी तालुका के सरकारी अस्पताल में मरीजों में फल और ब्रेड बटाते हुए मनाया
Next: Etawah News: मजदूर के घर पर चोर ने किया हाथ साफ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.