Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन – 2022 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

IMG-20211111-WA0064
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री गुरूवार को संगम सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बंध में नोडल अधिकारियों तथा सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवंटित कार्यों की कार्य योजना के साथ क्रियान्वित किये जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211111 WA0064 उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करते हुए उसके अनुसार कार्रवाई किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जितनी बारीकी से कार्यों की जानकारी होगी, उतनी ही सहजता के साथ निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कर पायेंगे। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को मतदेय स्थलों पर पाये जाने वाली कमियों को ठीक कराये जाने हेतु कार्रवाई किये जाने के लिए कहा है।

 

IMG 20211111 WA0065उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कार्य योजना के अनुसार कार्य किये जाने का निर्देश दिया है।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन - 2022 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्नइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News