मेरठ न्यूज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन का किया गया निरीक्षण।

IMG-20211109-WA0072
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस लाईन स्थित पार्क के सौन्दर्यकरण, जिम व स्टोर रूम के रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये। एसएसपी जी ने कहा कि पार्कों को साफ सफाई करके व्यवस्थित रूप से रखे। ताकि पुलिस लाइन में बने घरों में जो पुलिस स्टाफ के लोग रह रहे हैं। उनके बच्चो को पार्क में खेलने में कोई भी परेशानी ना हो। पार्क के अंदर कोई भी ईट पत्थर, कांच, लोहे जैसी कोई भी वस्तु पार्क में ना पड़ी हो। इससे पार्क में खेलने वाले बच्चो को नुकसान पहुंच सकता है। साथ जिम का निरीक्षण करते हुए। सभी स्वास्थ को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। रोजाना सुबह सुबह उठकर योगा करे, व्यायाम करे। थोड़ा बहुत जिम करे। ताकि आपका स्वास्थ्य सही बना रहे। कर्मचारियों को नियमित रूप से यह कार्य करने के लिए कहा गया।

Trending News