Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख रूपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

IMG-20211109-WA0065
Share News

 

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को 50 लाख रूपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। कार्यों को समय से पूर्ण न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।

 

IMG 20211109 WA0067 उन्होंने बैठक में बिना सूचना केे अनुपस्थित रहने पर आरईडी के अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है तथा यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर से कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख रूपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नजिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि कार्यों को ससमय पूर्ण करा लिया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता कतई क्षम्य नहीं होगा। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News