Etawah News: बसरेहर रामलीला मंच से नगरपालिका चेयरमैन फुरकान अहमद का जोरदार स्वागत

Etawah News: Municipal Chairman Furqan Ahmed warmly welcomed from Basrehar Ramlila Manch

Etawah News: Municipal Chairman Furqan Ahmed warmly welcomed from Basrehar Ramlila Manch

Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा बसरेहर कस्बा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है रामलीला पंडाल में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। वही कल रात्रि रामलीला मंच पर पहुंचे इटावा नगर पालिका चेयरमैन फुरकान अहमद, जिनका रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया, वहीं रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष अवनीश यादव ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

Etawah News: Municipal Chairman Furqan Ahmed warmly welcomed from Basrehar Ramlila Manch

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव उर्फ बल्ली के द्वारा उन्हें एक इस्लामिक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि फुरकान अहमद ने प्रभु श्री राम की आरती कर व  दीप प्रज्वलित कर किया तथा कहा कि रामलीला किसी एक धर्म व संप्रदाय की नहीं है वह सर्व धर्म व सर्व समाज की है और हमको प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे हमारे बीच हमारी संस्कृति व संस्कार हमारी आगे आने वाली पीढ़ियों को मिल सके और हम एक सभ्य समाज का निर्माण करने में सफल हो सके।

Trending News