Etawah News: कस्बा बसरेहर के रामलीला मंच से आशा बहनों का आंगनबाड़ी बहनों को किया गया सम्मानित।
Etawah News: Asha sisters were honored with Anganwadi sisters from Ramlila Manch in Basrehar town.
संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा बसरेहर: कस्बे में ख्याति प्राप्त रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है रामलीला के मंच से कोरोना काल में अपना विशेष सहयोग देने व अपने कार्य के प्रति निष्ठा रखने वाली उन सभी आशा बहनों का आंगनबाड़ी बहनों को रामलीला के मंच से सम्मानित किया गया जिसमें प्रत्येक कर्मचारी को रामलीला कमेटी के प्रबंधक श्री अनिल यादव उर्फ वल्ली ने अंग वस्त्र व प्रभु श्री राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने वाली आशा बहनों में मीरा देवी, प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, पूनम देवी, विमला देवी व आंगनवाड़ी बहनों में गोमती देवी, सरिता देवी, प्रेम कुमारी, ललिता यादव, मिथिलेश यादव, रीना यादव व मिथिलेश कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे। साथ ही सम्मान समारोह के समय मंच पर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रबंधक अवनीश यादव , कोषाध्यक्ष कपिल पोरवाल, महामंत्री मधुर शर्मा, मंच संचालक रामदास तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।