Agra News: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लेकर मारी टक्कर

IMG-20210925-WA0101
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बसई अरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा बाह मार्ग पर गजोरा गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार जितेंद्र पुत्र पातीराम निवासी फतेहाबाद उम्र करीब 35 वर्ष को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे युवक बाइक द्वारा शनिवार को किसी काम से बाह क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था।

 

IMG 20210925 WA0100 शाम को बाइक से घर वापस लौटते समय आगरा बाह मार्ग पर एक अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर युवक की बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

IMG 20210925 WA0101 दोनों पैर टायर गुजरने से जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर घायल युवक के परिजनों को सूचित किया एवं एंबुलेंस द्वारा तत्काल गंभीर हालत में हायर सेंटर आगरा इलाज को भेज दिया।

 

Agra News: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लेकर मारी टक्कर वही सूचना के बावजूद एंबुलेंस करीब आधा घंटे देरी से पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस अज्ञात ट्रक का पता लगाने में जुटी है।

Trending News