Agra News: बैंक से रुपए निकालने आया बुजुर्ग फौजी हुआ जेब कटी का शिकार

Agra News: बैंक से रुपए निकालने आया बुजुर्ग फौजी हुआ जेब कटी का शिकार
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह कस्बा की भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपए निकालने आया। रुपए निकाल कर उन्होंने अपने थैले में रख लिए और शाखा से चले गए जहां बाजार में एक दुकानदार को रुपए देने के लिए जैसे ही थैले में हाथ डाला तो थैला कटा हुआ था और उसमें रखी धनराशि गायब थी।

 

Agra News: बैंक से रुपए निकालने आया बुजुर्ग फौजी हुआ जेब कटी का शिकारप्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर सिंह पुत्र बल्लभ सिंह निवासी मिडकोली पूर्व फौजी हैं।बुधवार को वह स्टेट बैंक शाखा से रुपए निकालने आए थे जहां उन्होंने दस हजार रुपये निकालकर अपने थैले में रख लिए और वहां से चले गए। बाजार पहुंचकर जब उन्होंने दुकानदार को रुपए देने के लिए थैले में हाथ डाला तो उनके होश उड़ गए।

 

Agra News: बैंक से रुपए निकालने आया बुजुर्ग फौजी हुआ जेब कटी का शिकारउनके थैले में रखी धनराशि गायब थी और थैला ब्लेड से कटा हुआ था। उन्होंने तत्काल थाना बाह में पहुंचकर रुपए कटने की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के साथ बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लेकिन जेब कतरों का कोई सुराग नहीं लगा।पिछले हफ्ते भी एक महिला के 50 हजार हजार रुपये जेब कतरों ने उड़ा दिए थे।

Trending News