Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 275 करोड़ रुपए की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनवाद टाइम्स 22 September 2021
संम्भल न्यूज : 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया - मा0 मुख्यमंत्री
Share News
       

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद की विधानसभा असमोली 275 करोड़ 62 परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा असमोली 45.05 करोड़ रुपए के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कैला देवी की परियोजनाओं का शिलान्यास, जनपद में 36.91 करोड़ 91 एकड़ भूमि पर रिजर्व पुलिस लाइन का शिलान्यास, विधानसभा चंदौसी में 9.489 की नवीन मंडी स्थल चंदौसी में आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण, एवं विधानसभा चंदौसी में 1.33 करोड़ चंदौसी के अंतर्गत पलथामिठनपुर मैं कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक भवन निर्माण परियोजना का लोकार्पण किया। इस प्रकार कुल 275 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबों को आवास, शौचालय, विद्युत, आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड तथा मुफ्त में राशन दे रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद संभल पावन स्थल कैला देवी पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

 

संम्भल न्यूज : 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया - मा0 मुख्यमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद संभल पौराणिक एवं ऐतिहासिक काल में विभिन्न नामों से जान गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में रोज नए कीर्तिमान बन रहे है। यूपी में सुरक्षा का माहौल है।

 

संम्भल न्यूज : 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया - मा0 मुख्यमंत्रीमा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलकर देश की आर्थिक ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि साढे चार साल में 4.50 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि आज जितनी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है, उसका गुणवत्तापूर्ण, समय से कार्य पूर्ण कराने का कार्य किया जाए। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया कि गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ वांछित लोगों को मिला हैं।

 

संम्भल न्यूज : 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया - मा0 मुख्यमंत्रीप्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मंच पर विराजमान सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले साधारण व्यक्ति ने योगी बनकर समाज समाज को दिशा देने का काम किया और आज मुख्यमंत्री बनकर गरीबों एवं असहाय लोगों को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। और माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा मा मुख्यमंत्री जी के द्वारा साढ़े 4 साल में एक भी दिन बिना अवकाश लिए दिन-रात दलित, वंचित अगड़े, पिछड़े के हित हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था है। प्रति व्यक्ति की आय बढ़ाई गई है। प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है दीपावली, कुंभ का भव्य आयोजन किया गया।

 

संम्भल न्यूज : 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया - मा0 मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मा मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों- श्रीमती लक्ष्मी, शम्मो, रामकिशन, अमित चहल, देवेश कुमार, योगेश कुमार, उमा, के लाभ के लिए स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, माननीय माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, माननीय विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह खड़क वंशी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, सांसद बदायूं के प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: बैंक से रुपए निकालने आया बुजुर्ग फौजी हुआ जेब कटी का शिकार
Next: बिहार न्यूज : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय इकाई द्बारा पोषण क्विज का किया गया आयोजन, राष्ट्रीय पोषण माह के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.