Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: ट्रक ने मैक्स को मारी टक्कर चपेट में आया यात्रियों से भरा टेंपो एक व्यक्ति की मौत आधा दर्जन घायल

जनवाद टाइम्स 22 September 2021
Agra News: ट्रक ने मैक्स को मारी टक्कर चपेट में आया यात्रियों से भरा टेंपो एक व्यक्ति की मौत आधा दर्जन घायल
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंवर खेड़ा से बुधवार को आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण टेंपो में बैठकर बाह कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे थे। कस्बा जरार के मुख्य चौराहे पर आगरा मार्ग पर बाह की तरफ से आगरा जा रहे दूध के टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी एक मैक्स गाड़ी को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिससे टैंकर अनियंत्रित हो गया और यात्रियों से भरा टेंपो भी उसने अपनी चपेट में ले लिया।

 

Agra News: ट्रक ने मैक्स को मारी टक्कर चपेट में आया यात्रियों से भरा टेंपो एक व्यक्ति की मौत आधा दर्जन घायलटैंकर मैक्स की चपेट में आए यात्रियों से भरा टेंपो सड़क किनारे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में भरे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री मुन्ना सिंह उम्र करीब 55 वर्ष, वंदना पुत्री रनधीर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, गुड्डी देवी पत्नी मुन्ना सिंह, सुता देवी पत्नी रनधीर सिंह उम्र करीब 50 वर्ष, सुधा देवी पत्नी प्रदीप उम्र करीब 35 वर्ष, विजय पुत्र मुन्ना सिंह उम्र करीब 25 वर्ष, रामफल पुत्र रामनाथ उम्र करीब 67 वर्ष, हरिओम निवासीगण गांव कुंवरखेड़ा थाना बासौनी, देवी सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी पुरारघुवीर नई खिल्ली थाना बासौनी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए टेंपो को खड़ा कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी गंभीर घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में इलाज को भर्ती कराया।

 

Agra News: ट्रक ने मैक्स को मारी टक्कर चपेट में आया यात्रियों से भरा टेंपो एक व्यक्ति की मौत आधा दर्जन घायलजहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने देवी सिंह भदोरिया पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ गंभीर घायल यात्रियों को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वही दूध के टैंकर एवं मैक्स गाड़ी सहित टेंपो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज : आगरा में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, सम्भल के तनवीर बने मिस्टर यूपी
Next: Agra News: बैंक से रुपए निकालने आया बुजुर्ग फौजी हुआ जेब कटी का शिकार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.