Etawah News: भाजपा सांसद के बयान पर सपा जिलाध्यक्ष ने किया पलटवार, भाजपा सांसद के विकास की खोली पोल

IMG_20210919_175139
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के विकास के दावों की खोली पोल, इटावा में योगी सरकार का कोई भी काम नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपाई केवल ख्याली पुलाव बनाने का सपना जनता को दिखा रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध इटावा सफारी पार्क में लाइन सफारी आज तक योगी सरकार नही खोल सकी। इससे पर्यटक मायूस तो है ही राजस्व का भी बड़ा नुकसान हो रहा है। पंचनदा पर डैम का सपना पूरी तरह से अधूरा है। रामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज आज तक नहीं बन सका है। यमुना नदी पर रूरा गॉव का पुल कब बना। यमुना नदी पर कंधेसीघार का पुल कहा है। चम्बल नदी पर महुआसूड़ा गॉव में बनने वाला पुल क्या बन पाया?

भाजपा सांसद की चुटकी लेते हुए उन्होंने पूछा कि बसरेहर में बाईपास कब बना? किसी को पता है क्या?