संवाददाता पंंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में चलायी जा रही खेत खलियान,कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो,किसान नौजवान पटेल यात्रा का आगमन कार्यालय रामनगर आलापुर में हुआ|किसान नौजवान पटेल यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रहें|समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत किया गया|प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रात्रि में 10 बजे कार्यालय पर पहुंचे|रात्रि में भी हजारों की संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता को देखकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गदगद दिखे|
जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि दलितों,पिछड़ो,अल्पसंख्यकों,मिट्टी से जुड़े लोग,कमजोर वर्ग के लोग अपने भविष्य की चिंता में इतनी रात में लोग जुटे रहें इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये चिंता उत्तर प्रदेश में परिवर्तन करने का काम करेंगी|पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मुख्य अतिथि के स्वागत में 10:00 बजे रात्रि में भी हजारों की संख्या में रहने वाले आप लोग पार्टी के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों एवं पितातुल्य बुजुर्गों नौजवान दोस्तों एवं माताओं व बहनों के अपार जनसैलाब के साथ आए हुए हैं आप सभी महानुभावों का मैं त्रिभुवन दत्त हृदय से आभार प्रकट करता हूँ इतने प्यार सम्मान के लिए आप सभी लोगों का जीवन भर आभारी रहूंगा|
विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा रहे|संचालन विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया|इस मौके पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त,पूर्व केबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी,पूर्व विधायक नन्दू चौधरी,जिलाध्यक्ष रामशकल यादव,मो0ऐबाद,पूर्व
एम एल सी विशाल वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लालमणि गौड़ राष्ट्रीय महासचिव सयुस उदय प्रकाश यादव,मुजीब अहमद सोनू,ब्लॉक प्रमुख विकास यादव,स0जि0प0 अजित कुमार यादव,रामचन्द्र वर्मा,राजेन्द्र वर्मा कल्लू,राजमन वर्मा,बृजेन्द्र वर्मा,शैलेष वर्मा,अजय गौतम,बाल गोबिन्द त्रिपाठी,अखिलेश यादव,राम प्यारे निषाद,राजबहादुर यादव,घनश्याम यादव,विनोद निषाद,कृष्ण कुमार पाण्डेय,विनोद निषाद आदि सहित बडी़ संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे|