Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बकरी व्यापारी से बाइक सवार युवक पचास हजार रुपये लेकर हुए फरा

जनवाद टाइम्स इटावा 15 September 2021
PicsArt_09-15-08.58.35
Share News
       

 क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: बाइक सवार दो टप्पेबाज चोरों ने बकरी व्यापारी के पचास हज़ार रुपए धोखाधड़ी से लूट कर पार लिए और मौका पाते ही फरार हो गए। मौके से छूटी एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्र के परसौआ निवासी बकरी व्यापारी होम सिंह पुत्र पंचीलाल यादव ने बताया कि वह कचौरा बाईपास स्थित बकरी बाजार में बकरियां बेचकर नगर की ओर पैदल जा रहा था। सेंट पीटर्स स्कूल के सामने पहुंचते ही दो युवक होण्डा मोटर साइकिल पर सवार होकर आये और रास्ता पूछने लगे। मानवता के नाते व्यापारी ने रास्ता बता दिया तो उन्होने कहा कि तुम बाजार जा रहे हो तो मेरे साथ बैठ जाओ चौराहे पर उतार देंगे। बस स्टैंड चौराहे से पहले ही शान्ती कबाडिया की टाल के पास उन लोगों ने मुझे उतरने के लिये कहा तो मैंने उतरते ही अपनी जेब में बकरियाँ बिक्री के रखे 50 हजार रूपए व मोबाइल नहीं पाया तो उनमें से एक को पकड़ लिया जिससे मोबाइल तो तुरन्त मिल गया, किन्तु दूसरा युवक मौका पाते ही रूपये लेकर चंपत हो गया। बाद में पकड़ा हुआ युवक भी झटका देकर भाग गया। दोनों युवकों की मोटर साइकिल घटना स्थल पर रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गयी मोटर साइकिल को थाने पहुंचा दिया। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर धोखाधड़ी करने वाले दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक नितेंद्र वशिष्ठ और कांस्टेबल अभिषेक कुमार ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर लूट का शिकार हुए व्यापारी को थाने में लाये और तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।

Post navigation

Previous: Etawah News: सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसिस इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में फील्ड सर्वे एनुमिनेटर के प्रमाण पत्र वितरण
Next: Agra News: पिनाहट पुलिस ने 24 साल से फरार मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.