मेरठ न्यूज: पार्क में जमा गंदा पानी, डेंगू जैसी बीमारी को दे रहा निमंत्रण।

IMG-20210912-WA0041
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

डेंगू एक ऐसी बीमारी जो किसी भी व्यक्ति को जाए तो भगवान भरोसे ही उसकी जिंदगी होती है। इस बीमारी में पहले व्यक्ति को बुखार आता है। फिर धीरे धीरे उसकी प्लेट्स कम होने लगती है। जिस कारण उसके साथ कोई भी घटना हो सकती है। जिसका हमारे पास पछताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। लेकिन बरसात के चलते नगर निगम की सच्चाई सामने आ रही है। थोड़ी सी बारिश पड़ते ही नाले नालियों का गंदा पानी सड़को पर और पार्कों में भर जाता है। कारण नगर निगम की लापरवाही। ऐसा एक दृश्य हम दिखाते है आपको। खटीक पूरा में कॉलोनी के पीछे बच्चो, बड़े बुजुर्ग आदि के लिए पार्क तो बनाया गया। इस पार्क के चारो तरफ नालिया बनी हुई है। जिनमे घरों का गंदा पानी आता है। निकासी ना होने के कारण यह पानी यही जमा हो जाता है। कारण नगर निगम कर्मचारी झाड़ू लगाने आते हैं। और चले जाते हैं। जैसे की अब डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का दौर शुरू हो गया है। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए हमारे आस पास साफ सफाई रहनी चाहिए। लेकिन नही विभाग को कोई मतलब नहीं है इस बात से की कोई परेशान हो रहा है या नही।

Trending News