Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सदियों से विकास की राह देखता नगला लक्षी गांव

जनवाद टाइम्स इटावा 28 August 2021
IMG-20210828-WA0036
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर के धरबार ग्राम पंचायत के नगला लक्षी गांव में जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान हैं। दिव्यांग समेत वृद्ध और महिलाओं ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गली में जलभराव के कारण उनके दैनिक क्रियाकलाप प्रभावित हो रहे हैं आए दिन कोई न कोई लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव में बच्ची लाल के घर से देवेंद्र सिंह के घर तक यह जलभराव की बड़ी समस्या है जो हमेशा बनी रहती है। इस समस्या के निदान के लिए मोहल्ले के लोग कई बार पंचायत सचिव से अनुरोध कर चुके हैं इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
दोनों पैरों से दिव्यांग शेषपाल का कहना है कि वह बड़ी मुश्किल से हाथों के बल से चल पाते हैं ऊपर से यह जलभराव उनके लिए बड़ी मुसीबत है। उन्हें मजबूरन हाथों के बल चलते हुए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है और उनके कपड़े बुरी तरह गंदगी से सन जाते हैं। उन्हें लगता है कि वह कुछ दिनों में ही बीमार हो जाएंगे क्योंकि उन्हें इस गंदे बहते हुए पानी से दिन में दो चार बार तो गुजरना ही गुजरना पड़ता है।
गांव की महिलाएं बताती हैं कि वे गली किनारे लगे हैंडपंप से पानी लेने जाती हैं। कई बार उस जलभराव वाले गंदे पानी में गिर चुकी हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी उसी गंदे पानी में छप छप करते हुए जाते हैं।

कई महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग इस गली में गिरकर चोटिल हो चुके लेकिन फिर भी प्रधान और पंचायत सचिव का मन नहीं पसीजा है। ग्रामीणों को कहा जाता है कि अभी बजट नहीं है जब आएगा तब करा देंगे कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। हालांकि कुछ ग्रामीणों का आरोप है इस गली को कई बार मरम्मत कराकर बजट हड़पा गया है। गांव के ही वृद्ध राम बहादुर ने कहा कि उन्होंने भी इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया किंतु नतीजा ढाक के तीन पात रहा। अब तक किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने उनकी सुध नहीं ली है। जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। आक्रोश जताने वाले लोगों में तारावती, नीलम कुमारी, संतो देवी, गीता कुमारी, सुंदर सिंह, कमल सिंह, कृष्ण मुरारी, गिरंद सिंह, रजनीश कुमार, प्रताप सिंह इत्यादि लोगों के नाम प्रमुख हैं

Post navigation

Previous: Prayagraj news :अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उद्योगों को और अधिक विकसित किए जाने के संबंध में उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श हेतु बैठक का आयोजन
Next: Etawah News: भाजपा पदाधिकारियों ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान चलाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.