Etawah News: एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया

IMG-20210824-WA0047
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।
विवरण के मुताबिक देर शाम करीब 7 बजे इटावा की ओर हाईवे सर्विस रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के संचालक 32 वर्षीय राहुल यादव पुत्र सुरेश यादव का शव घर में पंखे के लिए लगे कुंडे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की शादी 10 साल पहले बहादुरपुर हेंवरा गांव की ऋतु से हुई थी उसकी दो बेटियां हैं जिनमें नैना 6 वर्ष की व टिया 4 वर्ष की बताई गई है। मृतक के पैतृक गांव नगला लायक में सूचना पहुंची तो वहां से भी काफी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है हालांकि जांच पड़ताल की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। एसआई सत्य प्रकाश ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Trending News