Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: वर्षो पुराना मिट्टी का टीला मकान के ऊपर गिरने से आधा दर्जन लोग हुए घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 23 August 2021
IMG-20210823-WA0045
Share News
       

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के ग्राम सिरसा की मडैया मे वर्षो पुराना टीला अचानक भरभराकर मकान के उपर गिर गया जिससे उसमे मौजूद आधा दर्जन लोग घायल हो गये तथा मौके पर ही भैस और बकरी की मृत्यु हो गई जबकि दो बाइके तथा गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया जहां से उन्हे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तडके 5 बजे उक्त गांव निवासी घायल होरी लाल पुत्र रामेश्वर दयाल और उनकी पत्नी सुखरानी बहिन चुन्नी देवी तथा नाती अरून कुमार, भांजा अतराज तथा मोनू जो घर पर ही मौजूद थे तभी मकान से सटा हुआ मिट्टी का टीला अचानक भरभराकर मकान पर गिर पडा जैसे ही घटना की सूचना आसपास के लोगो को मिली वह दोडे – दौडे घटनास्थल पर पहुँचे और घायलो को कडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और 108 नंबर पर इसकी सूचना दी कुछ ही समय पश्चात सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र की एम्बूलेंस घटनास्थल पर पहुॅच गई।

प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह को इसकी सूचना मिली वह भी घटनास्थल पर पहुॅच गये और सभी घायलो को इलाज के लिए भेजा। इस घटना मे गृहस्वामी होरी लाल की दो भैस, 12 बकरी दो बाइके तथा घर गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया इस घटना की खबर उपजिलाधिकारी जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य को मिली उन्होने तुरंत तहसीलदार जसवंतनगर अशोक कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार घटनास्थल पर भेजा और नुकसान का जायजा लिया। वही मौके पर भाजपा नेता अनिल राजपूत अपने सहयोगियो को लेकर पहुॅचे और पीडित परिजनो को खाने पीने की सामग्री प्रदान की।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar Newsप्रत्येक त्यौहार को सभी लोग भाईचारे की तरह मनाएं – वरिष्ठ इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव
Next: Etawah News: राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने झपेटकर किया गया घायल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.