Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल(बंसल गुठ) ने संजीव त्रिपाठी को अध्यक्ष, योगेश कांत पोरवाल को लखना का महामंत्री घोषित किया

Etawah News: All India Industry Trade Board (Bansal Guth) has declared Sanjeev Tripathi as President, Yogesh Kant Porwal as General Secretary of Lakhna.
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल की संस्तुति पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में लखना के वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री संजीव त्रिपाठी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखना नगर इकाई का अध्यक्ष घोषित किया एवं वरिष्ठ व्यापारी योगेश कांत पोरवाल ( नीशू ) को महामंत्री बनाया गया नए पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन लखना स्थित मैरिज होम में आयोजित हुआ जिसमें जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने व्यापार मंडल का मनोनयन पत्र फूल माला पट्टा एवं पगड़ी पहनाकर अध्यक्ष महामंत्री का सम्मान किया
इस अवसर पर सैकड़ों व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की और 15 दिन में लखना की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लल्लू बार्शी,महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सतीक मंसूरी, जिला मंत्री इकरार अहमद,संजीव राजपूत,संतोष कुमार वर्मा, धर्मेंद्र चौधरी बकेवर, युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा शीलू, इटावा लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, अभिषेक जैन, सलमान राईन,कैप्टन अनिल कुमार,राजेश तिवारी, धर्मेंद्र दीक्षित, राहुल त्रिपाठी, विवेक कुमार, सुशील श्रीवास्तव, विनोद बाथम, के.सी. पाण्डेय,अशोक कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार राठौर, सत्य प्रकाश शुक्ला, शिवम यादव, दीपक सिंह, पंकज कुमार, संदीप पाल, नमन पोरवाल, रोहित रावत, प्रशांत त्रिपाठी, गुलाम अहमद, विनय कुमार, नाजिम, बालक राम दुबे, ऋषि शुक्ला आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Trending News