Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

शहर मुफ्ती के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश मुकदमा दर्ज कराने की करी मांग

जनवाद टाइम्स 18 August 2021
images (25)
Share News
       

आगरा ब्यूरो

आगरा। आगरा में शाही जामा मस्जिद के अंदर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान पर शहर मुफ्ती का विरोध जताने वाला ऑडियो सामने आने के बाद मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना मंटोला और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने कलक्ट्रेट में एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महासभा ने प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर भट्टी चौराहे से पैदल जुलूस निकाला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। कार्यकर्ता थाना मंटोला पहुंचे। राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद धरने पर बैठ गए। बाद में महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने तहरीर दी।

तहरीर में कहा है कि 15 अगस्त को शहर की जामा मस्जिद में ध्वजारोहण के संबंध में 16 अगस्त को दो ऑडियो वायरल हुए, जिसमें शहर मुफ्ती और एक अन्य व्यक्ति ध्वजारोहण करने वाले इस्लामियां लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी को ऐसा नहीं करने की बात बोल रहे हैं। गलत शब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं।

शहर मुफ्ती एवं अन्य ने ऑडियो में झंडा फहराना एवं राष्ट्रगान गाना, भारत माता की जय के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग के साथ-साथ इसको हराम बताया है। भारत में रहकर तिरंगे को लहराने, राष्ट्रगान गाने और भारत माता की जय बोलना हराम बताना, तिरंगे के खातिर शहीद हुए जवानों का भी अपमान है। यह राष्ट्रद्रोह एवं रासुका की श्रेणी में आता है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में एसएसपी से मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने शहर मुफ्ती और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है। विजय शर्मा, मानवेंद्र, रमन कुशवाहा, ठाकुर भूपेंद्र गौर, सेवक लोहिया, शिवम भार्गव, शिवम चौहान, मोनू पंडित आदि मौजूद रहे।

‘भड़का रहे हैं शहर मुफ्ती’

इस्लामियां लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी ने कहा कि शहर मुफ़्ती मजदुल खूबैब रूमी और उनका बेटा हमदुल मुसलमानों को भड़काने का काम करते हैं। सरकार का विरोध करने के सिवाय इनका कोई काम नहीं है। हमने कल ही मंटोला थाने में मुफ़्ती के बेटे की हरकत की जानकारी दे दी थी। यह वेतन सरकार से लेते हैं और सरकार की खिलाफत करते हैं।

‘असलम ने गलत बयानी की’

शहर मुफ़्ती मजदुल ख़ूबैब रूमी का मंगलवार को एक और ऑडियो जारी हुआ है। इसमें उन्होंने कहा है कि मस्जिद के भीतर सियासी प्रोग्राम नहीं करने को कहा था। असलम ने गलत बयानी की है। वह मुझे मुफ़्ती पद से नहीं हटा सकते हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

ऑडियो की जांच कराएंगे- एसएसपी

एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि ऑडियो मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। दो संगठनों ने तहरीर दी हैं। इस पर भी जांच कराकर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।

Post navigation

Previous: Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल(बंसल गुठ) ने संजीव त्रिपाठी को अध्यक्ष, योगेश कांत पोरवाल को लखना का महामंत्री घोषित किया
Next: क्या आप भी हे सांवले पन से परेशान तो आइए हम बताते हे कुछ घरेलू उपाय जिससे आप भी चमका सकते है अपना चेहरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.