Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने किया गोष्ठी का आयोजन।

जनवाद टाइम्स इटावा 17 August 2021
IMG-20210817-WA0069
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को तमाम जानकारियां दीं और जैविक कृषि के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने खड़ी हुई फसली खाद, गोबर की खाद, हरी खाद के प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान मौसमी वनस्पति को नष्ट ना कर खेत में मिला दें। कृषि वैज्ञानिक हरि शंकर दीक्षित ने खरीफ फसलों मक्का ज्वार बाजरा इत्यादि के अच्छे प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने बीज शोधन हेतु भी प्रेरित किया। उन्होंने कीट रोगों की पहचान, बचाव व कृषि रसायनों की जानकारी भी दी। उन्होंने कंपोस्ट बनाने की विधि विस्तृत रूप में बताई। कृषकों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। प्रगतिशील किसान ब्रजराज सिंह ने पॉली हाउस के संबंध में जानकारी दी साथ ही जैविक खाद द्वारा अपनी फसलों की पैदावार बढ़ाने अनुरोध किया।
कार्यक्रम के दौरान एडीओ एग्रीकल्चर अशोक कुमार शर्मा, आदेश कुमार, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र कुमार, संजीव कुमार, नीतेश कुमार, कपिल कुमार, पंकज बाबू इत्यादि कृषि विभाग कर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सकॉउंट गाइड के जिला पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया
Next: Etawah News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री के लिए ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ता आगे आए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.