Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news :  कोरोनो जैसी त्रासदी में असहायों को 101 वें दिन तक रोज निःशुल्क पका भोजन बांटने का बना रिकॉर्ड :गरिमा

जनवाद टाइम्स 17 August 2021
Bihar news :  कोरोनो जैसी त्रासदी में असहायों को 101 वें दिन तक रोज निःशुल्क पका भोजन बांटने का बना रिकॉर्ड :गरिमा
Share News
       

संवाददाता :  मोहन सिंह बेतिया

गरिमा देवी सिकारिया के निजी कोष व टीम द्वारा बीते 9 मई से लगातार जरूरतमंद व लाचारों के बीच गर्म पका भोजन रोज परोसा जा रहा है। निवर्तमान सभापति व उनकी निजी टीम लगातार शहर रह रहे या आये असहायों को प्रतिदिन 1 से 3 बजे तक निःशुल्क भोजन परोस रही है। गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि अपने परिवार के अनवरत सहयोग से उनके द्वारा लगातार 101 दिन तक गरीब व असहाय लोगों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण का रिकॉर्ड बनाया गया है, जो अभी जारी है।

 

Bihar news :  कोरोनो जैसी त्रासदी में असहायों को 101 वें दिन तक रोज निःशुल्क पका भोजन बांटने का बना रिकॉर्ड :गरिमा

उन्होंने बताया कि गृह वार्ड 24 अंतर्गत लाल बाजार स्थित बाबा पातालेश्वर मंदिर के रसोईघर में बनने वाले सुस्वादु भोजन को परोसने में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाता है। सभापति श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हजारीमल धर्मशाला के समीप ही अवस्थित बाबा पातालेश्वरनाथ मंदिर परिसर में संचालित इस भोजन वितरण शिविर का संचालन मेरे अब तक के जीवन में इस प्रकार के शिविर में जरूरतमंदों का पेट भर पाने की उपलब्धि एक उत्कृष्ट सुखानुभूति का कारण है।

 

WhatsApp Image 2021 08 17 at 4.32.17 PMBihar news :  कोरोनो जैसी त्रासदी में असहायों को 101 वें दिन तक रोज निःशुल्क पका भोजन बांटने का बना रिकॉर्ड :गरिमा सभापति की ओर से भोजन तैयार कराने की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही स्थित रसोईघर में की गयी है। शिविर का संचालन व तैयार भोजन परोसने की नियमित व्यवस्था में समाजसेवी व मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष नवेन्दु चतुर्वेदी व उनके कतिपय सहयोगीजन अनुराग चतुर्वेदी, रेमी पीटर, सरदार करमजीत सिंह, सुशीला देवी, शशि देवी, सुमन सिकारिया, निखिलेश चतुर्वेदी इत्यादि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। गरिमा देवी सिकारिया द्वारा निःशुल्क पका भोजन वितरण शिविर में पहुंचे लोगों के बीच मास्क का भी वितरण जाता है। इस मौके पर निवर्तमान सभापति ने कहा कि कोरोना ऐसी विकट त्रासदी जिसका मुकाबला लॉक डाउन के नियमों का दृढ़ता से पालन करके ही किया जा सकता है। जिसके कारण रोज कमाकर खाने वाले परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट आ गया है। हर प्रकार का काम ठप होने से बहुत सारे लाचार लोगों के सामने भोजन तक की समस्या खड़ी हो गयी है। शहर के ऐसे लाचार या शहर में रुकने को मजबूर लोगों के लिये यह शिविर है।

Post navigation

Previous: Etawah News: नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के गॉव जाने के रास्ते में हादसे को दावत देती पुलिया
Next: Bihar news : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर भाकपा माले का वक्तव्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.