Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दुकानदारों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ कर किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 14 August 2021
Etawah News: Police arrested 4 members of gang who cheated shopkeepers in an encounter
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सैफई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ मे दुकानदारों से ठगी कर चोरी करने वाले अन्तर्जपदीय गिरोह के 04 सदस्यों को 180किग्रा0 सरसों का तेल, 15 टीन रिफाइन्ड व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि को थाना सैफई एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना सैफई क्षेत्रांतर्गत हवाई पट्टी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुकानदारो से ठगी कर परचून का सामान चोरी करने वाला गिरोह लोहिया पुल की तरफ से रूकईया नहर पुलिया होते हुए इटावा की तरफ चोरी का सामान बेचन आ रहा है जिनके पास असलहा भी है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा रूकईया नहर पुलिया पर पहुॅचकर बैरियर लगाकर सघनता से चैकिंग की जाने लगी। कुछ समय बाद पुलिस टीम को लोहिया पुल की तरफ से 03 चार पहिया वाहन आते दिखाई दिये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। अपने आप को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर गाड़ियों मे सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचा व पिस्टल से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्वयं का बचाव करते हुए अभियुक्तों को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Etawah News: Police arrested 4 members of gang who cheated shopkeepers in an encounter

गिरफ्तार अभियुक्तों एवं उनके चार पहिया वाहनों की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उनके पास से भारी मात्रा मे सरसों का तेल, रिफाइन्ड, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अवैध चाकू व 01 सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सरसों के तेल व रिफाइन्ड के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग परचून की दुकानों से धोखाधड़ी कर सामान चोरी करते है एवं उचित मूल्य व ग्राहक मिलने पर सामान बेचकर पैसा कमाते है। पुलिस द्वारा की गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद अलीगढ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, बदायूं, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद आदि जनपदों में धोखाधडी एवं चोरी की घटना कारित की गई हैं । सुशील कुमार पुत्र स्व0 चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम पैडत थाना एका जनपद फिरोजाबाद सतेंद्र कुमार पुत्र होडिल सिंह निवासी ग्राम ढूंढरी थाना पिलुआ ,नीलेश कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी भडेरा थाना कोतवाली देेहात जनपद एटा,आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला मनी थाना निधौली कलाॅ जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम रमेश सिंह प्रभारी एसओजी , उ0नि0 बेचन सिंह प्रभारी सर्विलांस इटावा मय टीम तथा मो0 हामिद प्रभारी थाना सैफई टीम को उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 25000 हजार रुपए पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : नाग पंचमी पर्व पर प्रकाश सांप की जनेऊ बना हुआ है ।शिव को नागेश्वर कहा जाता हैअड़गड़ानंद महाराज जी
Next: Etawah News: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.