Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : 17 अगस्त से होगा पूरे बिहार में हड़ताल – स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ

जनवाद टाइम्स 13 August 2021
Bihar news : 17 अगस्त से होगा पूरे बिहार में हड़ताल - स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ
Share News
       

नियमितीकरण आउटसोर्सिंग पर रोक व समान काम समान वेतन आदि प्रमुख मांगों को सरकार को पूरा करना होगा -महासंघ
संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू से संबंध) शाखा नगर निगम, बेतिया की एक बैठक, 13 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु महासंघ द्वारा आहूत आगामी 17 अगस्त 2021 से शहरी निकायों का आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए श्रीमती प्रमिला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड नंबर 27 के माननीय पार्षद सह भाकपा माले नेत्री रीता रवि द्वारा निकाय कर्मियों की दयनीय दशा की चर्चा करते हुए कहा गया कि एक तरफ सफाई मजदूरों की महत्ता को बताते हुए मोदी जी सफाई कर्मी का पांव पखारते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश जी महादलितों की कल्याण का बखान करते नहीं थकते l शहरी निकायों में कोविड-19 का पहला और दूसरा महामारी में जान जोखिम में डाल, फ्रंटलाइन में कार्यरत निकाय कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता, अनुदान, स्वास्थ्य बीमा, विशेष भत्ता ,जहां नहीं मिला वही आसमान छूती महंगाई में महज 7 से 12 हजार रूपये और वह भी आउटसोर्सिंग के द्वारा मासिक वेतन पर खटा कर आर्थिक दोहन किया जा रहा है l वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का स्थायीकरण, पहचान पत्र, सप्ताहिक अवकाश ,अनुकंपा पर नियुक्ति, 600 प्रतिदिन वेतन मजदूरी, आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमितीकरण, ईएसआई,पंचम षस्टम वेतन, पुनरीक्षण का बकाया अंतर वेतन ,सप्तम वेतन पुनरीक्षण, सेवांत लाभ, आजीवन पारिवारिक पेंशन न मिलने से उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति बनी रहती है l यह माननीय मोदी और नीतीश जी के कथनी और करनी में कोई तालमेल नहीं है l

 

Bihar news : 17 अगस्त से होगा पूरे बिहार में हड़ताल - स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगे उन्होंने कहा कि 74 वर्ष की आजादी में लगातार शहर का विकास, सफाई, नंगे पांव नाला, सीवरेज में घुसना, लावारिस लाशों का ठिकाना लगाने जलापूर्ति करने वालों कर्मियों के प्रति सरकार की उदासीनता के विरोध में महासंघ लगातार पत्राचार, प्रदर्शन, धरना , हड़ताल आदि के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करते रहा है l किंतु मांगे ज्यों की त्यों व धरा की धरा रह गयी है l

 

Bihar news : 17 अगस्त से होगा पूरे बिहार में हड़ताल - स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघआगे उन्होंने कहा कि नगर निगम, बेतिया में लगभग ढाई सौ से ज्यादा सफाई कर्मियों को वर्षों से दैनिक वेज कर्मचारी के रूप में गया है और नगर निगम प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग के ठिकेदार से प्रताड़ित कराया जा रहा है l आगे माले नेत्री रीता रवि ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार सरकार महासंघ के नेताओं के साथ जल्द से जल्द 13 सूत्री मांगों पर सम्मानजनक वार्ता करें l अन्यथा 17 अगस्त 2021 से बेतिया नगर निगम सहित चनपटिया, नरकटिया गंज, रामनगर और बगहा के निकाय कर्मचारी सहित पूरे बिहार के शहरी निकाय के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे l
बैठक को कैलाश राव अमर कुमार जय नारायण रावत अजय तिवारी रंजीता कुमारी सुनीता देवी आयशा खातून सावरा खातून शिवनाथ यादव,आदि ने भी 13 सूत्री मांगों को, आगामी 17 अगस्त 2021 से होने वाले शहरी निकायों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का पुरजोर समर्थन करते हुए 16 अगस्त 2021 को, शाम में मशाल जुलूस निकालने का प्रस्ताव लिए

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया नगर निगम अंतर्गत चार स्थलों पर बनेगा सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट
Next: Agra News: मुंशी की सूझबूझ से साइबर ठगी का शिकार होने से बचे बाह पालिकाध्यक्ष

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.