संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: जनपद के चकरनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सपा नेता भूपेंद्र दिवाकर द्वारा संचालित कम्युनिटी किचिन का सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव द्वारा का शुभारंभ किया गया। गोपाल यादव ने सपा नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित जाकर फंसे लोगों को खाने का सामान और लंच पैकेट उपलब्ध कराएं। गोपाल यादव ने पीड़ितों को भरोसा दिया कि आगे भी जो भी जरूरतमंद है उनको हर सम्भव सहायता पहुंचाई जाएगी।

इसी कड़ी में भूपेंद्र दिवाकर, शिव किशोर यादव ब्लाक प्रमुख चकरनगर, अनिल दोहरे, जय सिंह चौहान विधानसभा अध्यक्ष भरथना, राजवीर सिंह राजपूत विधानसभा अध्यक्ष, राजेश यादव झब्बू प्रधान चकरनगर, विशम्बर यादव, मुन्ना सिंह ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर आदि लोग साथ रहे।